Thursday, September 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन सिटी मोंटेसरी पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

सिटी मोंटेसरी पब्लिक स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

0
28

रोमांचक फाइनल में यशराज को मात देकर प्रियंकेश बने चैंपियन

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


बगहा: स्थानीय सिटी मोंटेसरी पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतर-विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का मंगलवार को भव्य समापन हो गया। सांस रोक देने वाले फाइनल मुकाबले में प्रियंकेश ने अपनी सूझबूझ और सटीक रणनीतिक चालों के बदौलत यशराज को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता की शुरुआत 3 सितंबर को नॉकआउट और क्वार्टर फाइनल मुकाबलों के साथ हुई थी। इसके बाद 7 सितंबर को सेमीफाइनल मैच खेले गए, जिसमें प्रियंकेश और यशराज दोनों ने ही अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन किया और प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। आज खेले गए फाइनल मैच में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। अंततः प्रियंकेश ने अपने बेहतरीन खेल कौशल से बाजी मार ली।
इस अवसर पर उपस्थित विद्यालय के प्रबंध निदेशक सौरभ के. स्वतंत्र और प्राचार्या डॉ. सीमा स्वधा ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।


प्रबंध निदेशक सौरभ के. स्वतंत्र ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “विद्यालयों में इस तरह के खेल आयोजनों का समय-समय पर होना बेहद आवश्यक है। इससे बच्चों का न केवल मानसिक और बौद्धिक विकास होता है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होता है।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सहायक शिक्षक संजय कुमार वर्मा, अशोक चौधरी और कक्षा दसवीं के छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के समापन पर पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!