Wednesday, September 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मटिया पंचायत को बाल श्रम से मुक्त कराने की पहल तेज, ग्रामसभा...

मटिया पंचायत को बाल श्रम से मुक्त कराने की पहल तेज, ग्रामसभा में ग्रामीणों ने उठाई आवाज

0
17

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। पश्चिमी चंपारण के लौरिया प्रखंड की मटिया पंचायत को बाल श्रम मुक्त बनाने की दिशा में पहल तेज कर दी गई है। इसी क्रम में पंचायत में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्रामसभा में महिला और पुरुषों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी स्तुति कुमारी ने बाल श्रम से होने वाले नुकसान और बच्चों के अधिकारों के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों से मजदूरी कराने के बजाय उन्हें स्कूल भेजना जरूरी है। बाल श्रम को रोकने के लिए समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।

मुखिया प्रतिनिधि अविनाश शेखर और पंचायत सचिव राकेश कुमार ने भी ग्रामीणों से बाल श्रम रोकने में सहयोग करने की अपील की। ग्रामसभा में पंचायत को बाल श्रम मुक्त बनाने और बच्चों को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। ग्रामीणों ने भी इस दिशा में सहयोग का भरोसा दिया। इस बाबत संवाददाता द्वारा दूरभाष पर डॉक्टर बालेश्वर शर्मा से पूछे जाने पर बताया कि हमारी ड्यूटी रात्रि में नहीं थी, मैंने सुबह में दिन का अपना ड्यूटी कर लिया था उक्त मैडम ने रोस्टर को नहीं देखा है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!