Monday, September 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home एजुकेशन सिटी मोंटेसरी पब्लिक स्कूल में अंतर-सदन शतरंज प्रतियोगिता का शानदार आयोजन

सिटी मोंटेसरी पब्लिक स्कूल में अंतर-सदन शतरंज प्रतियोगिता का शानदार आयोजन

0
14

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। सिटी मोंटेसरी पब्लिक स्कूल में अंतर-सदन शतरंज प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा स्वधा एवं प्रबंध निदेशक सौरभ के. स्वतंत्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से प्रतिभागी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं प्रबंध निदेशक ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि शतरंज केवल मनोरंजन का खेल नहीं, बल्कि यह एकाग्रता, धैर्य, रणनीतिक सोच और निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और जीत-हार से सीख लेने का आह्वान किया। प्रतियोगिता को रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए प्रतिभागियों को पूल ‘ए’ एवं पूल ‘बी’ में विभाजित किया गया। शुरुआती दौर के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता और बेहतरीन रणनीति का प्रदर्शन किया।

पूल ‘ए’ के प्रियंकेश ने पूल ‘बी’ के मानित को पराजित किया, जबकि पूल ‘बी’ के अभिनंदन ने पूल ‘ए’ के मानित को शिकस्त दी। वहीं आदित्य ने युवराज को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतीक ने भी युवराज को पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। इसके अलावा यश ने अनुराग को मात दी। दिव्यांशु ने उज्ज्वल को पराजित किया, जबकि तेजस ने आर्यन को शिकस्त देकर अगले चरण में प्रवेश किया। शशांक ने उत्कर्ष को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।

क्वार्टर फाइनल में दिखा रोमांच

प्रतियोगिता के दूसरे चरण यानी क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। यश ने शशांक को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। प्रियंकेश ने तेजस को मात देकर अंतिम चार में अपनी जगह बनाई। वहीं आदित्य ने दिव्यांशु को पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट कटाया। अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अभिनंदन ने प्रतीक को हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।इस प्रकार प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में यश का मुकाबला प्रियंकेश से, जबकि आदित्य का मुकाबला अभिनंदन से होगा। सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आगामी सोमवार, सात अप्रैल को आयोजित किए जाने हैं, जिसके बाद प्रतियोगिता के विजेता का फैसला होगा।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं प्रतियोगिता की व्यवस्था में प्रभारी शिक्षक संजय कुमार वर्मा एवं अशोक चौधरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और रणनीतिक सोच विकसित करना है। प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!