Wednesday, September 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास दिव्यांग मूल्यांकन व स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, 305 मरीजों ने...

दिव्यांग मूल्यांकन व स्वास्थ्य जांच शिविर में उमड़ी भीड़, 305 मरीजों ने कराया इलाज

0
22

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में कैथोलिक हेल्थ एसोशिएशन ऑफ इंडिया हैदराबाद तथा फकीरा सिस्टर्स सोसायटी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगता मूल्यांकन एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य संबंधी जांच कराई और चिकित्सकीय परामर्श लिया। आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य जांच करने के साथ उनकी दिव्यांगता का मूल्यांकन करना तथा जरूरतमंद लोगों को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना था। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की और आवश्यक परामर्श दिया। बताया गया कि कार्यक्रम में जीएमसीएच के विशेषज्ञ चिकित्सक, फिजियोथेरेपिस्ट सहित स्वास्थ्य विभाग से जुड़े चिकित्सकों एवं कर्मियों ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उनकी समस्याओं के अनुसार आवश्यक उपचार एवं सावधानियों की जानकारी दी। यह जानकारी डॉक्टर विशाल गुप्ता हैदराबाद के द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद मरीजों को आगे बेहतर इलाज के लिए उचित सलाह भी दी गई।
शिविर में कुल 305 मरीजों ने हिस्सा लेकर अपना इलाज कराया। मरीजों की जांच के साथ उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। शिविर में आए लोगों ने इस तरह के आयोजन को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं दिव्यांग लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा स्थानीय स्तर पर मिल सकी। आयोजन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिविर के सफल आयोजन से स्थानीय लोगों में खुशी देखी गई।इस मौके परियोजना कार्यकर्ता अमित कुमार,पुनीता ज्योति,सरोज ,नेहा ,अरबिंद, नवीनतम,फैदार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!