Wednesday, September 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास 33 केवी लाइन के मेंटेनेंस से पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

33 केवी लाइन के मेंटेनेंस से पांच घंटे गुल रहेगी बिजली

0
20

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। विद्युत विभाग की ओर से गुरुवार को 33 केवी लाइन में आवश्यक रखरखाव कार्य कराया जाएगा। इसके चलते लौरिया सबस्टेशन से जुड़े मठिया, बेलवामोर, मांगुराहा और लौरिया-ब्यासपुर फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक करीब पांच घंटे बाधित रहेगी। कनीय अभियंता संजय कुमार सिंह एवं संजय शर्मा ने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। कार्य पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से आपूर्ति बहाल की जाएगी।विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से संबंधित जरूरी कार्य सुबह 9 बजे से पहले निपटा लें, ताकि आपूर्ति बंद रहने के दौरान परेशानी से बचा जा सके। अधिकारियों के अनुसार दोपहर 2 बजे के बाद बिजली बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!