Friday, July 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home स्पोर्ट्स भारत-नेपाल सीमा का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के...

भारत-नेपाल सीमा का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गुरुवार को पुलिस जिला बगहा ने विशेष सतर्कता बरती। आज दिनांक 02 जुलाई 2026 को पुलिस अधीक्षक बगहा ने 21वीं सशस्त्र सीमा बल (SSB) के अधिकारियों के साथ वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन की स्थिति तथा संदिग्ध गतिविधियों का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।

इस अवसर पर उपस्थित थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सीमा सुरक्षा, अवैध गतिविधियों की रोकथाम तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस जिला बगहा द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए स्थानीय पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल के बीच समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक या अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!