Tuesday, October 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home स्पोर्ट्स कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन में पहलवानों ने दिखाया दमखम

कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन में पहलवानों ने दिखाया दमखम

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

योगापट्टी, पश्चिम चम्पारण। योगापट्टी प्रखंड के बहुवर्वा पंचायत अंतर्गत गौरा गांव स्थित शिव मंदिर के समीप आज कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्थानीय एवं आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपने दांव-पेंच एवं शारीरिक कौशल का प्रदर्शन किया। कुश्ती प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौके पर पहुंचे। पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों को देखने के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुकाबले के दौरान दर्शकों ने तालियों के साथ पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विनय बिहारी उपस्थित रहे। इसके अलावा कमेटी अध्यक्ष रामेश्वर जी, गुड्डू प्रसाद एवं बिंदेश्वरी प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वहीं कार्यक्रम में शंभू माली, प्रमुख पति, योगापट्टी प्रखंड, जिला परिषद प्रत्याशी सुधीर मौर्य तथा सरपंच पुत्र कृष्ण राम की भी उपस्थिति रही। अतिथियों ने कुश्ती प्रतियोगिता का आनंद लिया और ग्रामीण स्तर पर खेलकूद के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता के दौरान पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी और अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मनोरंजन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!