आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार
लौरिया। एसबीआई से रुपये निकासी के बाद दो लोगों से अलग-अलग घटनाओं में 95 हजार रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। मठिया रोड में तीन गछली गांव के समीप रघुनंदन पासवान से 25 हजार रुपये ले लिए जाने की शिकायत सामने आई है। उनके मुताबिक, तीन लोगों ने खुद को 112 पुलिसकर्मी बताकर शराब ले जाने की बात कही और तलाशी के दौरान रुपये लेकर फरार हो गए। वहीं, सिसवनिया के पूर्व मुखिया भोला सिंह के पिता राजेंद्र सिंह के 70 हजार रुपये बाइक की डिक्की से गायब हो गए। उन्होंने बैंक से रुपये निकालने के बाद बाजार में खरीदारी की थी। थानाध्यक्ष इन्द्रजीत पासवान ने बताया कि दोनों घटनाओं की सूचना मिली है। पुलिस बैंक सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अभी किसी पक्ष ने लिखित आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी सहित आगे की कार्रवाई की जाएगी।






