Thursday, October 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास भोरे गोपालगंज क्रिएटर मीट अप 2026 को सफल बनाने को लेकर अंतिम...

भोरे गोपालगंज क्रिएटर मीट अप 2026 को सफल बनाने को लेकर अंतिम समीक्षा बैठक संपन्न

0
6

भोरे/गोपालगंज से मंजेश पांडे की रिपोर्ट

10 अक्टूबर 2026, शनिवार को दिन में 1 बजे से लव कुश मैरिज हॉल, भोरे में आयोजित होने वाले ‘भोरे गोपालगंज क्रिएटर मीट अप 2026’ कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बुधवार को लव कुश मैरिज हॉल में अंतिम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षाविद एवं समाजसेवी तथा जिला किशोर न्याय परिषद के पूर्व सदस्य डॉ. जैनेंद्र कुमार शुक्ला प्रभात ने की। कार्यक्रम आयोजन समिति के संयोजक धर्मेंद्र कुमार जायसवाल एवं सोनू कुमार बिहार 28 ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए अब तक की तैयारियों की जानकारी दी। बैठक में मंच संचालन, सभा कक्ष में प्रतिभागियों के बैठने की व्यवस्था, प्रतिभागियों द्वारा अपनी कलाकारिता का प्रदर्शन, निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन एवं प्रतिभागियों के चयन सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की मेधा सूची तैयार कर टॉप-20 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कार, सम्मान एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।


आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता के लिए कुल 100 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसमें 40 अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्तीर्ण माना जाएगा। इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की मेधा सूची तैयार कर टॉप-20 का चयन किया जाएगा। साथ ही अन्य सभी प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन के लिए सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में मुख्य अतिथि, अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि, उद्घाटनकर्ता एवं कार्यक्रम संचालक सहित अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।
बैठक में अभिनव मिश्रा, मंजेश पांडेय, अरुण कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार सिंह, तूफानी प्रसाद, दीपक कुमार यादव, आदित्य गोस्वामी, अरुण कुमार सिंह, आनंद कुमार सिंह, विंध्याचल पांडेय, जयप्रकाश शाह, शैलेश तिवारी, मृत्युंजय कुमार मिश्रा, दद्दन तिवारी, गीता देवी, प्रतिमा राज सहित आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!