Thursday, September 10, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास बिना प्रशासनिक स्वीकृति के योजना का कार्य शुरू।

बिना प्रशासनिक स्वीकृति के योजना का कार्य शुरू।

0
21


मामला पहुंचा जिला पंचायती राज पदाधिकारी के संज्ञान में।


मामला नौतन खुर्द पंचायत वार्ड नंबर 2 में नाला निर्माण का।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


बिना प्रशासनिक स्वीकृति के नाला निर्माण कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। उक्त मामला नौतन खुर्द पंचायत स्थित वार्ड नंबर 2 का है जहां बिना प्रशासनिक स्वीकृति के नाला निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। नियमानुसार पहले ग्राम सभा में उक्त योजना को पारित किया जाता है उसका एस्टीमेट बनता है और प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर योजना कार्य का बोर्ड लगाकर निर्माण कार्य शुरू किया जाता है। लेकिन आरोप है कि पंचायत के मुखिया द्वारा नियमों को ताक पर रखकर नाला निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।
इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है जांच करा कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस संदर्भ में जिला पंचायती राज पदाधिकारी का कहना है कि बिना प्रशासनिक स्वीकृति के योजना का शुभारंभ नहीं किया जा सकता है यह जांच का विषय है। इस आलोक में नौतन खुर्द पंचायत के मुखिया सौदागर साह ने कहां की इस कार्य में ऑफलाइन प्रकिया की गई है। डोंगल एक्टिवेट नहीं होने के कारण प्रशासनिक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। नाला निर्माण योजना को ग्रामीणों की मांग पर कराया जा रहा है जो ग्राम सभा से पारित है। इधर जानकारों का कहना है कि प्रखंड में बिना प्रशासनिक स्वीकृति के कई योजनाओं को विभिन्न पंचायतों में शुरू कर दिया जाता है। निजी खर्चे से योजना पूर्ण करा दी जाती है उसके बाद आपस में तालमेल करके प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त कर ली जाती है तथा मनमाने ढंग से योजना की राशि भुगतान करा ली जाती है।
कामरेड इनरमन प्रसाद चौरसिया ने जिला और प्रखंड प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए इसकी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल बिना प्रशासनिक स्वीकृति के नौतन खुर्द पंचायत के वार्ड नंबर 2 में नाला निर्माण कार्य कराए जाने का मामला जबरदस्त चर्चा में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!