हर्नाटांड़, मंगलपुर में दो पैक्स अध्यक्ष चुनाव के लिए 3, सदस्य में 9 आवेदन जमा हुए

0
IMG-20260408-WA0030.jpg

शादमान शकील हैदर बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

प्रखंड बगहा दो में दो पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बुधवार को आवेदन शुरू हुआ। पैक्स अध्यक्ष पद और सदस्य के चुनाव के लिए बुधवार को प्रखंड कार्यालय में काफी भीड़ रही। जिसमें हर्नाटांड़ पैक्स अध्यक्ष चुनाव के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। बगहा दो प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम के आलोक में सहायक निर्वाची पदाधिकारी अरविंद कुमार ने कर्मियों के माध्यम से आवेदन दो काउंटरों पर लिया गया।

जिनमें बुधवार को हर्नाटार पैक्स अध्यक्ष पद के लिए ज्ञान प्रकाश एवं धिरज जायसवाल नामांकन आवेदन दिया। वही हर्नाटार में पैक्स सदस्यों में कुल नौ आवेदन जमा हुए। जिनमें सामान्य में 4, ओबीसी में दो, बीसी में एक, एससी एसटी में दो आवेदन अभ्यर्थियों द्वारा दिया गया।
बीडीओ ने बताया की मंगलपुर औसानी में अध्यक्ष पद के लिए एक आवेदन हुए। आवेदन प्राप्ति की आखिरी तिथि 9 अप्रैल शाम 3 बजे तक है। वही पैक्स अध्यक्ष के लिए चुनाव 20 अप्रैल को होना है। समीक्षा 10 और 11 अप्रैल, नाम वापसी 13 अप्रैल को होगा। वहीं अंतिम तिथि गुरुवार को लिया जाएगा। पैक्स पद चुनाव के लिए प्रखंड लिपिक मनोज कुमार झा, दीपक त्रिपाठी और शिक्षक कर्मियों में संजीव कुमार सुमन, सुमित कुमार, भोला पासवान, अनूप कुमार मिश्रा आदि कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!