एनडीए प्रत्याशी पुष्कर आनंद के समर्थन में पूर्व एमएलसी भीष्म साहनी ने की वोट की अपील

0
IMG-20261019-WA0002.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। एनडीए शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी पुष्कर आनंद के समर्थन में पूर्व एमएलसी भीष्म साहनी ने मतदाताओं से वोट देने और उन्हें विजयी बनाने की अपील की। एमएलसी चुनाव को लेकर पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल हेगड़े, एमएलसी सह राष्ट्रीय महासचिव अफाक अहमद और जदयू नेत्री नेहा सैफ्री ने पूर्व एमएलसी भीष्म साहनी से मुलाकात कर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान भीष्म साहनी ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व किसान जिला अध्यक्ष मुन्ना सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इम्तियाज आलम, मुरारी चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा हुई और प्रत्याशी पुष्कर आनंद के समर्थन में एकजुट होकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!