वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच ज्ञान मंच का हुआ उद्घाटन, निशा पूजा में उमड़ी भीड़।

0
IMG-20261019-WA0012.jpg


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


दुर्गा पूजा समिति मझरिया शेख में आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में ज्ञान मंच का उद्घाटन वैदिक मंत्र उच्चारण के बीच मुखिया प्रत्याशी विकास कुमार मैं संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अपने संबोधन में मुखिया प्रत्याशी विकास कुमार ने कहा कि पर्व त्यौहार एकता शांति भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश देते हैं। समाज के लोगों को पूरे श्रद्धा भाव से पर्व त्योहार मनाना चाहिए और सामाजिक समरसता बनाए रखना चाहिए।
मुखिया प्रत्याशी दिलीप कुशवाहा ने बताया कि दशहरा का पर्व सत्य और अहिंसा का संदेश देता है। आत्मिक शांति और शुद्धता के लिए मानव जीवन में पर्व त्यौहार अति अनिवार्य है।


अध्यक्ष भरत राज ने बताया कि समस्त श्रद्धालुओं के सहयोग से पूजा का आयोजन होते चला आ रहा है। उन्होंने मेला में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समिति सदस्यों को सहयोग करने की अपील की। ज्ञान मंच के उद्घाटन अवसर पर भाजपा नेता शंभू प्रसाद रामदेव प्रसाद मुकेश कुमार राजेश कुमार विनोद कुमार सुरेंद्र साह परमेश कुमार गोधा यादव सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
रात्रि में शास्त्रीय विधि से आचार्य विपुल तिवारी द्वारा निशा पूजा कराया गया महाप्रसाद लेने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!