आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार
लौरिया। लौरिया नगर पंचायत के ब्लॉक चौक पर बुधवार को इंडिया गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध जताया। राजद के वरिष्ठ नेता देवीलाल यादव ने कहा कि 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया। उन्होंने केंद्र एवं बिहार सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि दोनों सरकारें वोट की चोरी कर सत्ता में आई हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग की। साथ ही दिल्ली के जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को समर्थन देने की बात कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव ने की। इस दौरान राजद नेता मुंशी ठाकुर, रंभु यादव, भाकपा सचिव गिरजा शंकर ठाकुर, रंभु यादव, योगेंद्र यादव, मनोहर ठाकुर, रितेश गोंड, विवेक ठाकुर, मनोज यादव, कृष्णमोहन यादव, मुलायम यादव, प्रभु यादव, गर्जन यादव, हृदया ठाकुर और सुनील राय समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।






