पुरुषोत्तमपुर में बड़ी कार्रवाई: देसी शराब व दो जिंदा गोली के साथ एक गिरफ्तार

0
IMG-20251207-WA0022.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया (पश्चिम चंपारण)। पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए देसी शराब और दो जिंदा गोली के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि ग्राम परसा निवासी शेख जुल्फेकार अपने जैकेट की जेब में देसी शराब का पाउच रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है तथा उसके घर में अवैध शस्त्र भी हो सकता है। सूचना की पुष्टि के बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की टीम ने छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान शेख जुल्फेकार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके जैकेट की जेब से देसी शराब के दो पाउच (कुल 400 ग्राम) बरामद किए गए। वहीं, उसके घर में रखी एक पेटी से दो जिंदा गोली भी मिली।

इस संबंध में पुरुषोत्तमपुर थाना कांड संख्या 140/25 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. शेख जुल्फेकार, पिता—फरदे हुसैन, ग्राम—परसा, थाना—पुरुषोत्तमपुर, जिला—पश्चिम चंपारण (बेतिया)

बरामदगी:

  1. जिंदा गोली—2
  2. देसी शराब—400 ग्राम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!