लौरिया थाना क्षेत्र में लूट कांड का सफल उद्भेदन, दो अपराधी गिरफ्तार

0
IMG-20251213-WA0014.jpg


लूट की नकदी, गांजा एवं मोबाइल बरामद

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया थाना अंतर्गत दिनांक 08 दिसंबर 2025 को घटी लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से ₹31,500 नकद, 4 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 08/12/25 को लौरिया–चपटिया रोड पर जीरिया गांव के पास मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने उर्मिला देवी, पति सिकंदर शाह, निवासी ग्राम लखनपुर, थाना लौरिया से पर्स में रखे ₹50,000 नकद एवं गले से मंगलसूत्र लूट लिया था। इस संबंध में पीड़िता के बयान के आधार पर लौरिया थाना कांड संख्या-503/25, दिनांक 08/12/25 दर्ज किया गया।

कांड के उद्भेदन हेतु पुलिस अधीक्षक, पश्चिम चंपारण (बेतिया) के निर्देश पर थानाध्यक्ष लौरिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। अनुसंधान के क्रम में मानवीय आसूचना के आधार पर घटना में प्रयुक्त सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर BR22AR-4356) की पहचान की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मोटरसाइकिल को बरामद किया तथा दोनों अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट की राशि ₹31,500, 4 किलोग्राम गांजा तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. गोल्डु कुमार, पिता – सकल देव शाह
  2. कृष्णा कुमार, पिता – संजय शाह
    (दोनों निवासी – ग्राम गोवर्धना, थाना शिकारपुर, जिला पश्चिम चंपारण, बेतिया)

बरामदगी:

  1. लूट की नकदी – ₹31,500
  2. मादक पदार्थ (गांजा) – 4.00 किलोग्राम
  3. मोबाइल फोन – 02

पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!