पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त निर्देश

0
IMG-20251213-WA0015.jpg

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


पश्चिम चम्पारण पुलिस अधीक्षक श्री डॉ० शौर्य सुमन (भा०पु०से०) की अध्यक्षता में शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को पुलिस केंद्र बेतिया के सभागार में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) सहित सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कांडों के पर्यवेक्षण में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गश्ती व्यवस्था सुदृढ़ करने, दिन एवं रात्रि गश्ती दलों द्वारा अधिक क्षेत्र भ्रमण कराने तथा रात्रि गश्ती के दौरान विशेष चौकसी बरतने का आदेश दिया गया।

अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सतत वाहन जांच अभियान चलाने, जिले में वाहन चोरी के मामलों का शीघ्र उद्भेदन करने तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। जिन अपराधियों के विरुद्ध वारंट निर्गत है, उनकी त्वरित गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही सभी थानाध्यक्षों को शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान तेज करने, सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस प्रोसीडिंग तथा माननीय प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदनों एवं जनशिकायतों की त्वरित जांच व निष्पादन करने का निर्देश दिया गया।


पुलिस अधीक्षक ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी थानाध्यक्ष अपने-अपने थाना क्षेत्रों में आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!