कचरा उठाव वाहन खराब होने से सफाई व्यवस्था प्रभावित, मुखिया ने बीडीओ से लगाई गुहार ।

0
IMG-20261025-WA0065.jpg

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण, बिहार

मझौलिया।पंचायत भवन में रविवार को मुखिया सत्यप्रकाश के अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया।ग्राम सभा में पंचायत में ठोस कचरा प्रबंधन एवं साफ-सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए कचरा संग्रह वाहन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग उठी है।इस संबंध में मानव बल ने मुखिया को ज्ञापन सौंप कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।आवेदन के अनुसार, मझौलिया पंचायत में ठोस कचरा संग्रहण एवं निष्पादन का कार्य प्रभावित हो रहा है। कचरा उठाव में आ रही परेशानी के कारण पंचायत के विभिन्न वार्डों में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने में कठिनाई हो रही है। इससे ग्रामीणों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए कचरा संग्रहण के साधनों की उपलब्धता आवश्यक है।मुखिया ने बताया है कि पंचायत के विभिन्न वार्डों में घर-घर से कचरा संग्रह करना तथा उसका उचित निष्पादन करना स्वच्छता अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

इसके लिए वाहनों की नियमित उपलब्धता जरूरी है। वाहन संबंधी समस्या के कारण सफाई कार्य प्रभावित होने से पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो रहा है।उन्होंने जिलाधिकारी, उपविकास आयुक्त एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से आग्रह किया है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कचरा संग्रहण के लिए आवश्यक वाहन अथवा वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाए, ताकि पंचायत के सभी वार्डों में नियमित रूप से कचरा उठाव हो सके ।मुखिया ने उम्मीद जताई कि प्रशासन इस समस्या पर शीघ्र संज्ञान लेकर आवश्यक कदम उठाएगा। इससे पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!