विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। बिहार, नेपाल और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएं बरसात के मौसम में चिंता का विषय बनी रहती हैं। इसी को देखते हुए बगहा स्थित होमियो सेवा अस्पताल की ओर से सर्पदंश के मरीजों के लिए 24 घंटे आपातकालीन चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की बात कही गई है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, संस्थान पिछले 26 वर्षों से सर्पदंश के मामलों के उपचार के लिए कार्य कर रहा है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सक डॉ. पदम भानु सिंह के अनुसार, क्षेत्र में पाए जाने वाले जहरीले सांपों में रसेल वाइपर (सुस्कार) भी शामिल है। इसके काटने से गंभीर विषाक्तता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि यहां प्रत्येक वर्ष 500 से अधिक सर्पदंश के मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं और उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल उपलब्ध कराई जाती है। अस्पताल के अनुसार, सर्पदंश के मरीजों को गंभीर स्थिति में भर्ती कर चिकित्सकीय निगरानी में रखा जाता है तथा आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। मरीज के स्वस्थ होने के बाद भी फॉलोअप के माध्यम से उपचार जारी रखने की बात अस्पताल प्रबंधन ने कही है।

डॉ. पदम भानु सिंह ने लोगों से अपील की कि सर्पदंश की घटना होने पर मरीज को बिना समय गंवाए अस्पताल पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि प्राथमिक सहायता के दौरान सांप काटने वाली जगह के ऊपर, लगभग छह इंच की दूरी पर, मुलायम कपड़े या रस्सी से बांधने की बात कही जाती है। साथ ही घाव पर कट लगाने या किसी तरह का चीरा लगाने से बचने की सलाह दी गई है।अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि सर्पदंश के मरीजों के लिए आपातकालीन सेवा सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे उपलब्ध है। सर्पदंश की स्थिति में लोगों से समय पर चिकित्सकीय सहायता लेने और घरेलू उपचार के भरोसे समय न गंवाने की अपील की गई है। सर्पदंश से संबंधित उपचार की जानकारी के लिए डॉ. पदम भानु सिंह से WhatsApp एवं फोन नंबर 9955133355 पर संपर्क किया जा सकता है।





