Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया प्रखंड के विभिन्न पंचायत में आम सभा संपन्न।

मझौलिया प्रखंड के विभिन्न पंचायत में आम सभा संपन्न।

0
16


ए आई द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री आवास सूची को आम सभा द्वारा किया गया पारित।


वंचितों को मिलेगा जल्द आवास योजना का लाभ।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


मझौलिया प्रखंड के बखरिया और लाल सरैया तथा बैठनिया भाना चक पंचायत में ए आई द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री आवास सूची को आम सभा के द्वारा सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।
बखरिया पंचायत भवन परिसर में मुखिया कमलापति देवी पति समाजसेवी एक बाली राम की अध्यक्षता में मुखिया और आवास सहायक सलोनी तिवारी द्वारा सूची का प्रकाशन किया गया। मुखिया कमल पति देवी ने बताया कि पंचायत में सर्वे के दौरान 1668 लाभुकों की सूची बनाकर भेजा गया था जिसमें से 1491 लाभुकों को आवास योजना का लाभ मिला है वही 177 लाभुकों का नाम आवास योजना सूची से हटा दिया गया है। उन्होंने बताया कि वंचितों को बहुत जल्द मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।


आम सभा में आवास सहायक सलोनी तिवारी समाजसेवी एक बाली राम पंचायत रोजगार सेवक अजीत कुमार सिंह वार्ड सदस्य नगीना यादव प्रमोद यादव श्री किशुन माझी विकास राम कमलेश दास दिनेश यादव सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता भिखारी सिंह अनिल कुमार सिंह दीपू सिंह बच्चा मिश्रा झुन्नु सिंह जितेंद्र मिश्र बृजेश पटेल रामजी राम रघुनाथ राम संदीप पटेल अनिल पटेल सहित भारी संख्या में ग्रामीण और लाभुक उपस्थित थे।
इधर लाल सरैया पंचायत भवन परिसर में मुखिया साजरा खातून पति खुर्शीद आलम की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया और प्रधानमंत्री आवास सूची को प्रकाशित किया गया।
मुखिया साजरा खातून ने बताया कि सर्वे के दौरान 1942 लाभुको की सूची भेजी गई थी जिसमें 1531 लाभुकों का नाम सूची में दर्ज है वही 411 लाभुकों का नाम सूची से हटा दिया गया है। मुखिया साजरा खातून ने बताया कि आवास योजना सूची से वंचित लाभुकों को बहुत जल्द मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिया जाएगा।


आम सभा में आवास सहायक उपेंद्र राम पंचायत सचिव संतोष कुमार यादव रोजगार सेवक शर्मा चौधरी पूर्व मुखिया नमाजी मियां सांसद प्रतिनिधि अमित चौबे समाज सेवी खुर्शीद आलम उप मुखिया ज्योतिष शील वार्ड सदस्य प्यारेलाल सहनीज्ञान चंद्र महत्व शेख सदरे आलम नासिर अंसारी मनोज राम फिरोज मियां बलीराम चौधरी साहब आलम भोला चौधरी शंभू पासवान शाह आलम अजय शाह आदि उपस्थित थे। वही बैठनिया भाना चक पंचायत के पंचायत भवन परिसर में मुखिया आशा देवी पति दीनानाथ शाह की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें प्रधानमंत्री आवास सूची को प्रकाशित किया गया।


मुखिया आशा देवी ने बताया कि सर्वे के दौरान 2035 लाभुकों की सूची भेजी गई थी जिसमें 1920 लाभुकों का नाम सूची में आया है और 115 लाभुकों का नाम कट गया है। मुखिया आशा देवी ने बताया कि महादलित परिवार के लोगों का नाम सूची से हटा दिया गया है। आवास योजना के लाभ से वंचित लाभुकों को शीघ्र ही मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभ दिलाया जाएगा।
आमसभा में आवास सहायक वीरेंद्र भारती समाजसेवी दीनानाथ शाह वार्ड सदस्य गोविंद बैठा शिवराज चौधरी जोगेंद्र राम बबलू पासवान लक्ष्मण राम कमलेश ठाकुर राजू गरी अमरेंद्र राम सुमन यादव अखिलेश यादव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!