Tuesday, September 29, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास पटखौली थाना परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण

पटखौली थाना परिसर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण

0
2

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा, पश्चिम चंपारण। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बगहा पुलिस जिला अंतर्गत पटखौली थाना परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण पुरुष के रूप में चर्चित गजेन्द्र यादव ने किया। इस दौरान थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के करीब एक दर्जन पौधे लगाए गए।पौधरोपण कार्यक्रम में पाकड़, अमरूद, कटहल, शरीफा और बकेन सहित कई फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम थाना अध्यक्ष उत्पलकांत की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

थाना परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा। मौके पर थाना के अवर निरीक्षक अभिषेक आनंद, अवर निरीक्षक प्रियासन, अवर निरीक्षक पप्पू कुमार, अवर निरीक्षक राणा रंजीत सिंह, महिला सिपाही गायत्री कुमारी, चौकीदार अमरजीत यादव, श्रवण राम सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि पौधरोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है।

थाना परिसर में पौधरोपण से जहां वातावरण हरा-भरा होगा, वहीं पुलिसकर्मियों और आम लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!