गरीब असहाय विकलांग मरीजों का होगी निशुल्क जांच।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
बुधवार को पूर्व जिला पार्षद प्रत्याशी समाजसेवी एहसान अहमद के मकान में नवजीवन जांच घर का उद्घाटन मझौलिया पंचायत के पूर्व मुखिया अनिल कुमार बैठा ने विधिवत फीता काटकर किया। अपने संबोधन में पूर्व मुखिया अनिल कुमार बैठा ने कहा कि मझौलिया क्षेत्र के लिए हर्ष की बात है कि अब मरीजों को जांच के लिए दूर दराज नहीं जाना पड़ेगा। नवजीवन जांच घर मझौलिया में उचित दर से जांच किया जाएगा और पूर्ण रूपेण सत्यता पर आधारित जांच रिपोर्ट दिया जाएगा।
टेक्नीशियन अली गद्दी ने बताया कि हमारे यहां नई तकनीक विधि से खून पेशाब वीर्य पैखाना इत्यादि की जांच आधुनिक मशीनों के द्वारा किया जाएगा। हमारे यहां होम डिलीवरी की सुविधा उचित दर से उपलब्ध रहेगी।

प्रोपराइटर जाफर गद्दी ने बताया कि नवजीवन जांच घर मझौलिया में गरीब असहाय और विकलांग मरीजों का निशुल्क जांच किया जाएगा।
उद्घाटन अवसर पर पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी एहसान अहमद अमरूल आलम अवधेश प्रसाद चौरसिया शेषनाथ प्रसाद चौरसिया डॉ राम एकबाल प्रसाद डॉक्टर ओमप्रकाश शेख अयूब मुजीर गद्दी बरकत गद्दी आदि गणमान्य उपस्थित थे






