स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन पर विभागीय अंकुश, 3500 लाइटों की योजना अटकी

0
IMG-20261026-WA0023.jpg

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। नगर विकास एवं आवास विभाग के आदेश से नगर निकायों में नई स्ट्रीट लाइटों के अधिष्ठापन पर रोक लगाए जाने से बेतिया नगर निगम की करीब 3500 लाइटें लगाने की योजना फिलहाल अटक गई है। इससे शहर की प्रकाश व्यवस्था सुधारने की प्रस्तावित योजना प्रभावित हुई है।
महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने विभागीय निर्णय पर असंतोष जताते हुए दीपावली और छठ महापर्व से पहले नई लाइटें लगाने की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि नगर निगम बोर्ड से स्वीकृत योजना के तहत निविदा प्रक्रिया आगे बढ़ाई जानी थी, लेकिन विभागीय निर्देश के कारण इस पर रोक लग गई है।


महापौर ने इस संबंध में विभाग को पत्र लिखकर आवश्यक दिशा-निर्देश मांगे हैं। साथ ही, विभागीय मंत्री से मिलकर शीघ्र समाधान का आग्रह करने की बात कही है। शहर की सड़कों, गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर रोशनी की व्यवस्था के साथ खराब लाइटों की मरम्मत भी जरूरी बताई गई है। अब विभागीय निर्णय पर आगे की कार्रवाई निर्भर करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!