तीसरी मंजिल से गिरकर मरीज की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

0
IMG-20260910-WA0009.jpg

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। जीएमसीएच, बेतिया में देर रात तीसरी मंजिल की खिड़की से गिरकर एक मरीज की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। हादसे ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पहचान बैरिया थाना क्षेत्र के तदवा नंदपुर गांव के वार्ड आठ निवासी खेसारी हाजरा के पुत्र छटू पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात परिजनों की आंख लग गई। इसी दौरान मरीज बेड से उठकर चला गया। नींद खुलने पर मरीज को गायब देख परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में कंट्रोल रूम पहुंचने पर उन्हें हादसे की जानकारी मिली।


तीसरी मंजिल से गिरने के बाद मरीज को इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। अब सवाल है कि सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के बावजूद मरीज खिड़की तक कैसे पहुंचा और निगरानी में चूक क्यों हुई? हालांकि, हादसे के कारणों की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। मृतक की छह पुत्रियां हैं। घटना से परिवार में मातम पसरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!