बेतिया में फैशन का जलवा, सलोनी सिंह बनीं मिस बेतिया 2026

0
IMG-20261026-WA0022.jpg

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। ग्लैमर,आत्मविश्वास और अद्भुत प्रतिभा के संगम से बेतिया की शाम फैशन के रंगों में सराबोर हो उठी। एफबीबी ग्लोबल इंडिया के तत्वावधान में रविवार को एक निजी होटल में मिस्टर एवं टीन 2026 ग्रैंड फिनाले तथा एफबीबी फैशन वीक का भव्य आयोजन हुआ। सीईओ नाम्या श्रीवास्तव की देखरेख में आयोजित इस समारोह में प्रतिभागियों की शानदार रैंप वॉक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिला वर्ग में सलोनी सिंह ने मिस बेतिया 2026 का ताज अपने नाम किया, जबकि आरुषि सोनी प्रथम रनर-अप रहीं। अनुष्का को मिस टीन बेतिया, काव्या गुप्ता को प्रथम और मणिकर्णिका वर्मा को द्वितीय उपविजेता घोषित किया गया। इशिता ने मिस किड्स बेतिया का खिताब जीता।
पुरुष वर्ग में किट्टू सोनी मिस्टर बेतिया बने, जबकि फरहान प्रथम उपविजेता रहे। आदिल मिस्टर टीन बेतिया, अंकुर राज मिस्टर किड्स बेतिया और विराज दुबे मिस्टर नरकटियागंज चुने गए।


रौशनी आर्या, अदिति, प्रिया सिंह, तोमेश्वरी, सिल्की स्मूथ, नबील, निहाल, शुभ किशन और गोलू ने भी विभिन्न खिताब हासिल किए। अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर शेर खान ने प्रतिभागियों को सम्मानित किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को फैशन और मॉडलिंग के क्षेत्र में सशक्त मंच प्रदान करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!