रासायनिक खाद से घट रही खेतों की उर्वरा शक्ति, देसी गाय के गोबर से बढ़ेगी मिट्टी की सेहत

0
IMG-20261026-WA0020.jpg

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित शिवमंदिर के समीप रवि महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी, सहकारिता पदाधिकारी संजीव कुमार, पशु चिकित्सक मुकेश कुमार एवं कृषि पदाधिकारी केशव किशोर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रखंड प्रमुख शंभु तिवारी ने कहा कि अत्यधिक बारिश और भीषण बाढ़ के बावजूद क्षेत्र में धान की अच्छी उपज किसानों के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने किसानों से कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान विशेषज्ञों से पूछकर प्राप्त करने की अपील की। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सौरभ दुबे ने रासायनिक खाद, कीटनाशकों और पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति तथा मित्र जीवाणुओं को होने वाले नुकसान के प्रति आगाह किया। उन्होंने प्राकृतिक खेती अपनाने, देसी गाय पालने और कीटनाशकों के विकल्प के रूप में गोमूत्र के उपयोग की सलाह दी। उनके अनुसार, एक ग्राम देसी गाय के गोबर में करोड़ों लाभकारी बैक्टीरिया पाए जाते हैं।


जिला पार्षद प्रतिनिधि आशुतोष मल्ल ने रामनगर चीनी मिल द्वारा असमय टेमा छोड़ने से किसानों को हो रही परेशानी उठाई। कृषि समन्वयक अशोक कुमार पांडेय ने संचालन किया। मौके पर अजय नाथ तिवारी, मनोज राम, रविंद्र राम, रविशंकर सिंह, प्रभात कुमार, दीनानाथ ठाकुर, नंदकिशोर पासवान, नत्थू शर्मा, हरेंद्र सिंह और दिनेश दुबे सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!