Wednesday, October 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास दरवाजे पर खेल रही नाबालिक बच्ची हुई अचानक गायब।

दरवाजे पर खेल रही नाबालिक बच्ची हुई अचानक गायब।

0
15


मामला मझौलिया गांव वार्ड नंबर पांच का।
जांच में जुटी पुलिस।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


मंगलवार को अपने घर के दरवाजे पर खेल रही नाबालिक बच्ची अचानक गायब हो गई। काफी खोज बिन करने के बाद परिजनों द्वारा मझौलिया थाना में लिखित सूचना दी गई। आवेदक बच्ची के दादा हारुण खां का कहना है कि उनकी दो वर्षीय पोती अनाया खातून पिता हबीब खां मंगलवार को लगभग डेढ़ बजे दरवाजे पर खेल रही थी अचानक गायब हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी बच्ची का कोई अता-पता नहीं मिला।
आवेदक ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपनी पोती की जल्द से जल्द बरामदगी का गुहार लगाया है।


थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि पुलिस आवेदन के आलोक में जांच में जुट गई है बहुत जल्द बच्ची को सही सलामत बरामद कर लिया जाएगा। इधर परिजनों में मातम छाया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!