Wednesday, October 7, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास समाजसेवा में योगदान पर विशाल मिश्र सम्मानित

समाजसेवा में योगदान पर विशाल मिश्र सम्मानित

0
22

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। जनसेवा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में सक्रिय विशाल कुमार मिश्र को अंतरराष्ट्रीय मंच पर मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। नेपाल के बीरगंज में आयोजित समारोह में विश्व कला, साहित्य, शिक्षा, शांति एवं संस्कृति महासंघ (एफईएमएएलपीसी) ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। संस्था ने शिक्षा, सामाजिक न्याय, मानव गरिमा, समावेशी सोच एवं शांति की संस्कृति के प्रसार में उनके योगदान को रेखांकित किया। समारोह में प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान-चिह्न प्रदान कर उनका अभिनंदन किया गया।

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत केहुनिया गांव निवासी ओम प्रकाश मिश्र के पुत्र विशाल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार सक्रिय रहे हैं। सम्मान मिलने पर सामाजिक एवं विभिन्न वर्गों के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विशाल ने इसे समाजसेवा के प्रति दायित्व और अधिक दृढ़ता से निभाने की प्रेरणा बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!