मामला हरपुर गढ़वा पंचायत के वार्ड नंबर 18 का।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
रील बनाना हीरामन राम को उस समय महंगा पड़ गया जब उसके भाई विश्वनाथ राम ने कथित तौर पर बुधवार की अहले सुबह मारपीट करके हत्या कर दी। उक्त घटना मझौलिया थाना क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत वार्ड नंबर 18 का बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले लगभग चार महीना से हीरामन राम रिल बनाया कर रहा था। जिसको लेकर उसके भाई विश्वनाथ राम बराबर रोका करता था। और कहता था कि इससे समाज में बदनामी हो रही है यह गलत काम है तुम छोड़ दो। लेकिन हीरामन राम अपने भाई की बात अनसुनी कर देता था। इसी को लेकर मंगलवार की संध्या दोनों भाइयों के बीच कथित तौर पर जोरदार बहस हुई। कथित तौर पर बुधवार की सुबह विश्वनाथ राम अपने भाई हीरामन राम को घर से बुलाकर खेत की तरफ ले गया और मारपीट कर फेंक दिया। ग्रामीणों ने जब देखा तो पाया कि हीरामन राम गिरा हुआ है और उसकी मृत्यु हो चुकी है। उक्त घटना आग की तरह फैल गई।

सूचना पाकर मझौलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन करना शुरू कर दिया है। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक खोजबीन कर रही है।
इस घटना को लेकर परिजनों में हाहाकार मच गया है। सारा गांव भाई भाई के खूनी संघर्ष को लेकर सदमे में है।






