Wednesday, September 30, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास एनएच-727 जाम करने पर 16 नामजद, 80 से अधिक अज्ञात पर केस

एनएच-727 जाम करने पर 16 नामजद, 80 से अधिक अज्ञात पर केस

0
9

आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार

लौरिया। मंगुराहा में एनएच-727 पर शव रखकर सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। लौरिया थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान के बयान पर 16 नामजद समेत 80 से अधिक अज्ञात लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मंगुराहा निवासी 36 वर्षीय प्रकाश साह सोमवार रात परसा मठिया चौक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक की ठोकर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिजन और ग्रामीण सहायता राशि की मांग को लेकर एनएच-727 पर उतर गए और शव रखकर मार्ग बाधित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि ग्रामीणों को समझाया गया था कि नियमानुसार मिलने वाली सहायता राशि मृतक के परिजनों को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बावजूद करीब दो घंटे से अधिक समय तक जाम रहा। इससे राहगीरों के साथ एंबुलेंस और अन्य वाहनों को भी परेशानी हुई। थानाध्यक्ष के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में पुलिस ने अज्ञात लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!