Wednesday, September 9, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मगरमच्छ को देख मची अफरा तफरी,वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

मगरमच्छ को देख मची अफरा तफरी,वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू

0
28

वाल्मीकि नगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट

गंडक नदी की बाढ़ के दौरान नदी से बहकर आए मगरमच्छ अब इलाके में दहशत मचाने लगे हैं। एक ऐसा ही वाकया लव कुश घाट गांव से सामने आया है। जहां करीब दस फीट लंबा एक मगरमच्छ राम बचन सहनी के पोल्ट्री फार्म में दिखा। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों की सांसें थम गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू करने में जुट गई। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।


वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया और उसके प्राकृतिक वास गंडक नदी (गाय घाट) में छोड़ दिया। इस बाबत रेंजर सत्यम कुमार ने बताया कि मगरमच्छ निकलने की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। रेस्क्यू टीम ने ऑपरेशन चलाकर मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर उसे गंडक नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!