Sunday, September 6, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गुरु के ज्ञान से वर्तमान सुधारें,भविष्य अपने आप सुधर जाएगा-पं०भरत उपाध्याय

गुरु के ज्ञान से वर्तमान सुधारें,भविष्य अपने आप सुधर जाएगा-पं०भरत उपाध्याय

0
11

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


शिक्षक दिवस पर गंडक पार के विद्यालयों में गुरु जी के नाम से किया गया पौधरोपण
मधुबनी, बगहा अनुमंडल अंतर्गत मधुबनी प्रखंड स्थित राजकीय कृत हरदेव प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पं०भरत उपाध्याय ने शिक्षक दिवस पर गंडक पार के मधुबनी,कठार और धनहा सहित अन्य विद्यालयों में गुरुजी के सम्मान में पौधरोपण करने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि -शिक्षक सिर्फ किताबों का पाठ नहीं पढ़ाते, बच्चों के सपनों को भी पढ़ते हैं,और उनकी क्षमता पहचानते हैं।

शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने संस्मरण में गुरु जी ने कहा कि मेरे लिए विद्यालय सिर्फ नौकरी की जगह नहीं, बल्कि बच्चों का भविष्य गढ़ने की कार्य शाला था।मैंने सीमित संसाधनों के बीच अपने प्रयासों से बच्चों के भविष्य को नई दिशा दिया। साथ ही पौधों की जिम्मेदारी देकर उनमें संस्कार बोए। यह सत्य है! कि हमेशा बड़े संसाधनों से ही बदलाव नहीं आता! कई बार एक शिक्षक का संकल्प ही पूरे विद्यालय की तस्वीर बदल देता है।गुरु से प्राप्त ज्ञान ही हमारा पथ-प्रदर्शक है।जीवन में सबसे बड़ी हार अपनी संभावनाओं से मुंह मोड़ लेना हैं।आप अभी नहीं जानते हैं की आप क्या हैं! मगर यह मान लेना की आप कुछ भी नहीं हैं! यह आपके शिष्य होने का अपमान हैं।आप अपने भविष्य की चिंता मत करो वर्तमान में जीओ और अपने वर्तमान को सुधारो आपका भविष्य अपने आप सुधर जाएगा।


इस अवसर पर प्रधानाचार्या द्वय श्रीमती संगीता मिश्रा एवं श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव, उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव,आचार्य नीरज कुमार त्रिपाठी, सुधीर कुमार चतुर्वेदी, अमरेंद्र कुमार, विपिन कुमार सिंह, श्रीमती प्रभा श्रीवास्तव, प्रशांत सागर,नीलम जी, पलक सिंह, पूजा जी, श्रीमती आकांक्षा, सावित्री, औरंगज़ेब, राघवेंद्र प्रताप सिंह, बृजेश कुमार सिंह, मनजीत कुमार यादव,रंजीत कुमार यादव, शालिनी सोनम, दिनेश कुमार गुप्ता, अमरेंद्र पाण्डेय आदि शिक्षक कर्मचारीयों ने बच्चों को पुरस्कृत भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!