जयंती पर याद किए गए सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
भारत के द्वितीय राष्ट्रपति महान शिक्षाविद भारत रत्न सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की जयंती पर स्थानीय आर के इंटरनेशनल हाई स्कूल में धूमधाम से जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम निर्देशक राजेश कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इस पावन अवसर पर निदेशक राजेश कुमार कुशवाहा ने कहा कि महान विभूति भारत रत्न शिक्षाविद भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के विचार आदर्श और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के कल्याण के लिए अनेक कल्याणकारी कदम उठाए। उन्हीं की याद में उनके जन्मदिन पर समस्त भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि डॉक्टर कृष्णन राष्ट्रपति बनने के पहले एक शिक्षक थे।

मौके पर उपस्थित आदर्श शर्मा सुशील शर्मा आदि छात्रों ने कहा कि सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की जीवनी हम लोगों के लिए प्रेरणादायक और ऊर्जा दायक है उनके बताए हुए सिद्धांत और विचारों पर चलकर हम सब अपने माता-पिता गुरु जन समाज और देश का मान सम्मान बढ़ा सकते हैं। उपस्थित छात्र-छात्राओं ने भी अपने-अपने विचार प्रकट किया और उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लेते हुए नमन किया।

इस अवसर पर देवेंद्र कुशवाहा पदमराज तिवारी जे पी मनीष कुमार फैजू रहमान राहुल कुमार कुलदीप पांडे रिंकी शर्मा शहजादी प्रवीण छोटी रानी अंजिता कुमारी नाहिदा प्रवीण आशिया प्रवीण आदि शिक्षकों सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।






