Thursday, September 3, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास Y20 से वैश्विक मंच तक बिहार के अनमोल शोभित की नेतृत्व क्षमता...

Y20 से वैश्विक मंच तक बिहार के अनमोल शोभित की नेतृत्व क्षमता को तेजस्वी सूर्या ने सराहा।

0
21

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

नई दिल्ली। भारतीय जनता युवा मोर्चा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद तेजस्वी सूर्या ने अपने विदाई समारोह के दौरान बिहार के युवा नेता अनमोल शोभित के संगठनात्मक योगदान की जमकर सराहना की। नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सिंघवी की विशेष मौजूदगी में तेजस्वी सूर्या ने देशभर से पहुंचे युवा मोर्चा के पदाधिकारियों के बीच अनमोल शोभित का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। तेजस्वी सूर्या ने कहा कि अनमोल शोभित जी ने भाजपा युवा मोर्चा के कार्यों और प्रभाव को पंचायत स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच Y20 तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रति समर्पण और युवाओं के बीच निरंतर सक्रियता के कारण अनमोल शोभित ने युवा मोर्चा का गौरव बढ़ाया है। अनमोल शोभित भारतीय जनता युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य और लद्दाख प्रभारी जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। संगठनात्मक दायित्वों के दौरान उन्होंने देश के अलग-अलग क्षेत्रों में युवाओं के साथ संवाद स्थापित करने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने के लिए सक्रिय रूप से कार्य किया।
Y20 में मिली बड़ी जिम्मेदारी : भारत की G20 अध्यक्षता के दौरान युवाओं को वैश्विक विमर्श से जोड़ने के उद्देश्य से Youth20 (Y20) का आयोजन किया गया था। Y20, G20 का आधिकारिक युवा संवाद मंच है, जिसके माध्यम से विभिन्न G20 देशों के युवा प्रतिनिधियों, विशेषज्ञों और युवाओं को एक साथ लाकर वैश्विक चुनौतियों और उनके संभावित समाधानों पर विचार-विमर्श किया जाता है।

युवा नेतृत्व, रोजगार एवं भविष्य की कार्यशक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन, शांति तथा सामाजिक विकास जैसे विषय Y20 के प्रमुख विमर्शों में शामिल रहे। इस मंच का उद्देश्य युवाओं के विचारों को नीतिगत चर्चाओं से जोड़ना और उन्हें वैश्विक स्तर पर अपनी बात रखने का अवसर प्रदान करना रहा।इसी महत्वपूर्ण अभियान के दौरान अनमोल शोभित को Y20 चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में युवाओं के बीच पहुंच बनाकर Y20 के उद्देश्यों और G20 से जुड़े विषयों को लेकर व्यापक संवाद किया। उनके नेतृत्व में युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका और वैश्विक चुनौतियों में युवा शक्ति की भागीदारी के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।संगठन से अंतरराष्ट्रीय मंच तक उल्लेखनीय सफर: भाजपा युवा मोर्चा में जमीनी स्तर पर संगठनात्मक कार्यों से लेकर राष्ट्रीय जिम्मेदारियों और फिर Y20 जैसे वैश्विक मंच तक पहुंचने वाली अनमोल शोभित जी की यात्रा को युवा नेतृत्व के एक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।यही वजह रही कि अपने कार्यकाल के अंतिम दिन आयोजित विदाई कार्यक्रम में तेजस्वी सूर्या ने विशेष रूप से उनका नाम लेकर उनके योगदान को सराहा। उनके द्वारा “पंचायत से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंच Y20 तक भाजपा युवा मोर्चा का मान बढ़ाने” के लिए अनमोल शोभित जी को धन्यवाद देना उनके संगठनात्मक कार्यों की महत्वपूर्ण स्वीकार्यता माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!