जल ही जीवन है,थोक और खुदरा मूल्य पर शीतल जल रहेगा उपलब्ध।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
गुरुवार को कोरा बेलदारी वार्ड नंबर 35 बरवत पसराईन में कोरा एन के इंटरप्राइजेज शीतल जल निर्माण और आपूर्ति कंपनी का उद्घाटन किया गया।
कंपनी के डायरेक्टर दिल नवाज अख्तर और डॉक्टर जुनैद अख्तर ने बताया कि शुद्ध शीतल सुरक्षित तथा आधुनिक तकनीक आधारित निर्मित शीतल जल का निर्माण किया जा रहा है
जो बाजार में एक्वालायरा के नाम से उपलब्ध रहेगा। कंपनी द्वारा 250 मिली 500 मिली तथा 1000 मिलीलीटर की बोतलों में उपलब्ध रहेगा।

उन्होंने बताया कि किसी भी धार्मिक अनुष्ठान पारिवारिक कार्यक्रम उपनयन संस्कार तथा अन्य अवसरों पर थोक रूप से ऑर्डर देने वाले को विशेष छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि शीतल जल आपूर्ति हेतु होम डिलीवरी की भी सुविधा उपलब्ध है। उद्घाटन अवसर पर हड्डी नस दर्द के प्रसिद्ध चिकित्सा डॉक्टर नेयाज आलम दंत चिकित्सक डॉक्टर मिनहाज कलीम मौलाना मुर्तजा मोहम्मद मुजीबुल्लाह मोहम्मद नसीम मोहम्मद साबिर अंसारी मोहम्मद जुमराती अंसारी जाबिर आलम मोहम्मद अलीअत्ता उर रहमान सहित अन्य उपस्थित थे।






