Friday, September 4, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास समरसता संकल्प अभियान के तहत लगा संत रविदास विकास शिविर

समरसता संकल्प अभियान के तहत लगा संत रविदास विकास शिविर

0
28

डीएम ने किया उद्घाटन, ग्रामीणों से लिए गए योजनाओं के आवेदन; कई मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

मझौलिया। प्रखंड क्षेत्र की सेनवरिया पंचायत के वार्ड संख्या-12 स्थित भेड़िहरवा के अनुसूचित जाति बहुल टोला में बिहार सरकार के निर्देश पर संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को संत रविदास विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने संत रविदास एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं से संबंधित विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। ग्रामीणों से आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। अधिकारियों एवं कर्मियों ने कई आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया। इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यालयों का चक्कर लगाने से राहत मिली।जिलाधिकारी ने शिविर में ग्रामीणों से सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली।

उन्होंने पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। शिविर का उद्देश्य लोगों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।इस अवसर पर मुखिया ज्योति श्रीवास्तव ने डीएम तरनजोत सिंह को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर बीस सूत्री प्रखंड उपाध्यक्ष अशोक पटेल, बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार, प्रखंड नाजिर जितेंद्र कुमार, मुखिया प्रतिनिधि रिंकू श्रीवास्तव, सरपंच नरेश पटेल, प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश मौर्य सहित गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!