7.65 एमएम पिस्टल, 3 मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद
विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार
बगहा। तेलंगाना के नाचरम थाना कांड संख्या 437/26 के अनुसंधान एवं उद्भेदन के सिलसिले में नाचरम थाना के पुलिस इंस्पेक्टर 2 सितंबर 2026 को बगहा पहुंचे। बगहा पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के आदेश पर एसडीपीओ बगहा निहार भूषण के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों आशीष कुमार, संदीप महाजन, संदीप कुमार और शशि कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक 7.65 एमएम पिस्टल, तीन मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चार आरोपियों में आशीष कुमार को छोड़कर शेष तीन आरोपियों को तेलंगाना पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड पर नाचरम थाना कांड संख्या 437/26 के सिलसिले में अपने साथ तेलंगाना ले गई।छापेमारी टीम में एसडीपीओ बगहा, थानाध्यक्ष चौतरवा, थानाध्यक्ष बगहा, पुलिस अवर निरीक्षक सृष्टि कुमारी, जिला आसूचना इकाई बगहा तथा चौतरवा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।






