Friday, August 21, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास गौतम का शव गंडक नदी से बरामद, परिवार की टूटी आखिरी उम्मीद

गौतम का शव गंडक नदी से बरामद, परिवार की टूटी आखिरी उम्मीद

0
33

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बगहा। जिस बेटे गौतम को उसका परिवार कई दिनों से हर जगह तलाश रहा था, जिसके सुरक्षित घर लौटने की उम्मीद में परिजन दिन-रात इंतजार कर रहे थे, आज उसके शव के बगहा स्थित गंडक नदी से बरामद होने की खबर ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया। बगहा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या-26 निवासी श्री तुलसी साह के पुत्र गौतम के लापता होने के बाद से ही परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने भी खोजबीन शुरू की और लगातार उसके बारे में सुराग जुटाने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि कई दिनों की तलाश के बाद प्रशासन के अथक प्रयास से गौतम का शव गंडक नदी से बरामद किया गया। शव मिलने की खबर जैसे ही परिवार और आसपास के लोगों को मिली, इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जिस परिवार को अब तक बेटे के सकुशल लौटने की उम्मीद थी, उसके सामने अचानक आई इस दुखद खबर ने उनकी सारी उम्मीदें तोड़ दीं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भी गहरा आक्रोश और शोक है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गौतम की मौत के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे मामले में आगे की जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!