आशीष पाण्डेय लौरिया पश्चिम चंपारण, बिहार
बेतिया। सरिसवा रोड स्थित शुभारम्भ होटल में सोमवार को केलिक्स, रीगार्ड और एयरस्नो फुटवियर के पार्टनर की ओर से जिला स्तरीय डीलर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन लौरिया के गुप्ता शू कॉर्नर के प्रोपराइटर अभिषेक कुमार ने अपनी माता बेबी गुप्ता के सहयोग से किया। इस दौरान फुटवियर के नए कलेक्शन, आधुनिक डिजाइन और बाजार की बदलती मांग से डीलरों को अवगत कराया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन जितेंद्र गोयल, यशपाल, राजीव कुमार, यूके पांडेय, राजू मल्ल, अभिषेक कुमार और बेबी गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन प्रिया सिंह ने किया। मीट में बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और वयस्कों के लिए अलग-अलग डिजाइन और रेंज प्रस्तुत की गई। विक्रेताओं को उत्पादों की गुणवत्ता, मजबूती और नए डिजाइन की विशेषताओं की जानकारी दी गई।

कंपनी की ओर से डीलरों के लिए विभिन्न आकर्षक ऑफरों की भी जानकारी दी गई। इनमें मोटरसाइकिल, फ्रिज और कूपन सहित अन्य उपहार शामिल हैं। कंपनी के जितेंद्र गोयल ने कहा कि कम कीमत में बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और मजबूत फुटवियर उपलब्ध कराने पर कंपनी लगातार काम कर रही है। ग्रामीण बाजार में भी इन उत्पादों की मांग बढ़ रही है। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बनाए रखा। आयोजन को सफल बनाने में अरविंद कुमार, राजू मल्ल, नीरज जायसवाल और विजय गुप्ता का योगदान रहा।






