जयकारों और ढोल नागाडो के बीच खिलाड़ियों ने दिखाए करतब।
पर्व त्योहार हमारे पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहर।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
मझौलिया पंचायत 55 पुल के समीप मलंग बाबा के पावन स्थान परिसर में बुधवार को मझौलिया पंचायत के मुखिया सत्य प्रकाश की देखरेख में अखाड़ा शोभा यात्रा निकाली गई। जो पूरे पंचायत का परिक्रमण करते हुए वापस आयोजन स्थल पर आया। जहां ढोल नगाड़ों और जय घोष के बीच खिलाड़ियों ने जबरदस्त ढंग से लाठियां भाजी और कला कौशल दिखाया। आयोजन स्थल पर पहुंचे सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल युवा नेता राहुल कुमार सांसद प्रतिनिधि सह पार्षद पति दीपु कुशवाहा मेला अध्यक्ष भोला पासवान और मुखिया सत्य प्रकाश ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि पर्व त्योहार हमारे पौराणिक और सांस्कृतिक धरोहर है। पर्व त्यौहार सामाजिक समरसता एकता शांति और भाईचारे का संदेश देते हैं। हम सभी को अपने पौराणिक विरासत को शांतिपूर्वक मनाना चाहिए। युवा नेता राहुल कुमार ने कहा कि पर्व त्यौहार धार्मिक अनुष्ठान हम लोगों को संगठित सुव्यवस्थित सदाचारी और सात्विक बनने का संदेश देते हैं। पर्व त्यौहार के अवसर पर हमारा पुनीत कर्तव्य होता है कि पूरे ईमानदारी अनुशासित और निष्ठा पूर्वक अपने-अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करते हुए पर्व त्यौहार को सफल बनाने में अपना योगदान दे और पूरे जोश उमंग उत्साह और हर्ष के साथ पर्व त्यौहार मनावें।

उन्होंने मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश और आयोजन कमेटी को शांतिपूर्ण ढंग से सफल आयोजन के लिए बधाई दिया। मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश मेला अध्यक्ष भोला पासवान अधिवक्ता आशिक अंसारी समाजसेवी सुमन पांडे छोटेलाल पासवान पूर्व फौजी डी के कुशवाहा आदि ने आगत अतिथियों को शाल ओढ़ाकर अंग वस्त्र मोमेंटो तथा तलवार भेंट कर सम्मानित किया। आगत अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए मुखिया सत्य प्रकाश ने कहा कि प्रत्येक वर्ष मलंग बाबा के पावन स्थल परिसर में अखाड़ा और मेला का आयोजन किया जाता है। जिसमें पंचायत वासियों का सराहनीय योगदान रहता है।

इस अवसर पर कनीय अभियंता अमन पाल पैक्स अध्यक्ष कृष्णामोहन चौरसिया उप मुखिया पार्वती देवी समाजसेवी छोटू पटेल रामेश्वर चौरसिया वार्ड सदस्य अलीराज हुसैन भिखारी दैवान रंजीत कुमार दिनेश कुमार मुखिया सुनील कुमार भाजपा नेता कमल मुखिया भोला मुखिया अधिवक्ता कारण पांडे वजीर अहमद अवधेश प्रसाद विनोद चौरसिया नवल किशोर पांडे वार्ड सदस्य गीता देवी उपसरपंच शंभू भारती आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन आयोजन कमेटी के सदस्य और गणमान्य ग्रामीण पूरी सतर्कता के साथ मौजूद रहे।






