बिहार के मांझागढ़ से सुधीश श्रीवास्तव की रिपोर्ट
मांझागढ़ (गोपालगज ) मांझा प्रखंड के भूमिहीन परिवारों के लिए स्व्तंत्रता राहत खुशियो भरा रहा। जिन भूमि हिनो को घर बनाने हेतु भूमि नही था नहर किनारे या सड़क के किनारे झोपड़ी रख कर जीवन बसर करने वाले भूमि हिनो को चिन्हित कर प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित झंडा रोहण कार्यक्रम सम्पन्न हो जाने के बाद शाम में भूमि हिनो को भूमि प्रमाण पत्र देने हेतु बसेरा कार्यक्रम केदौरान प्रखंड परिसर में स्वतंत्रता दिवस पर देवापुर शेखपुदील पंचायत के शांति देवी, सुनैना देवी, कबिलासपुर गांव के पुजा देवी,इंदु देवी,किरण देवी सहित 68 भूमिहीन परिवारों के बीच 1.5 से 5 डीसमिल भूमि का पर्चा बरौली सभा के विधायक मंजीत कुमार सिंह ने वितरित किया ।

पर्चा मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम में बीडीओ वैभव शुक्ला,सीओ शंमा प्रवीण अंचल निरीक्षक गोपाल गिरधारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अधिकारियों ने लाभुकों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने तथा आवंटित भूमि का नियमानुसार उपयोग करने की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लाभुक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।






