उत्कृट कार्य करनेवाले श्रमिक हुए पुरस्कृत ।
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
मझौलिया शुगर इंडस्ट्रीज में आन बान और शान से यूनिट हेड उदयबीर सिंह ने झंडोत्तोलन किया।परेड की सलामी ली।सुरक्षा कर्मियों गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।अपने संबोधन में श्री सिंह ने देश की एकता और अखंडता की बात की।लंबे अरसे की लड़ाई के बाद मिली आजादी को अक्षुण रखने संकल्प लिया गया।मौके पर शुगर इंडस्ट्रीज़ के कर्मियों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया।समारोह का सफल संचालन एजीएम एचआर हरीश सिंह ने किया।इसके पूर्व सीजीएम ने मोतीलाल मध्य विद्यालय मझौलिया में झंडोतोलन किया और छात्र छात्राओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया।

स्वाधीनता दिवस के अवसर पर मझौलिया प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख शुक्ता मुखी, अंचल में सीओ डॉली कुमारी,सीएचसी में प्रभारी डॉ. अनुपम प्रसाद, आईसीडीएस में सीडीपीओ स्वेता, थाना परिसर में इंस्पेक्टर सह एसएचओ अमर कुमार जी राम जी कार्यालय में पीओ तरुण कुमार ने पंचायत भवन में मुखिया सत्य प्रकाश ने झंडोतोलन किया।देश भक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।पूरे प्रखंड में स्वाधीनता दिवस की धूम रही।






