Sunday, August 16, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास कमांडेंट SSB 21वीं वाहिनी एवं बगहा पुलिस अधीक्षक ने दिया ‘फिट इंडिया...

कमांडेंट SSB 21वीं वाहिनी एवं बगहा पुलिस अधीक्षक ने दिया ‘फिट इंडिया – संडे ऑन साइकिल’ को नई दिशा अभियान ।

0
7

दिया तिरंगा रैली के साथ फिटनेस स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार



‎SSB 21वीं वाहिनी कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत एवं पुलिस अधीक्षक, बगहा, श्री राजेश कुमार एवं श्रीमती चांदनी कुमारी, एस.डी.एम. के नेतृत्व में SSB व बगहा पुलिस संयुक्त ‘हर घर तिरंगा ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के तहत साइकिल रैली का आयोजन किया गया। ‎‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का शुभारंभ श्रीमती रश्मी रंजन, उप सभापति, नगर परिषद, बगहा द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।
‎ रैली पुलिस थाना, बगहा-1 से प्रारंभ होकर बगहा शहर से गुजरते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। इसके पश्चात रैली SSB 21वीं वाहिनी मंगलपुर कैंपस, बगहा तक गई। रैली में SSB एवं पुलिस के अधिकारी, एस.डी.एम., अधीनस्थ अधिकारी, जवान, पुलिसकर्मी, स्थानीय विशिष्ट जन, आम नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‎साइकिल रैली के माध्यम से बगहा शहर के स्थानीय लोगों को नियमित साइकिल चलाने, शारीरिक व्यायाम अपनाने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक किया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ वातावरण से संबंधित संदेशों के माध्यम से आमजन को प्रेरित किया। ‎इस अवसर पर SSB कमांडेंट श्री तपेश्वर संबित राउत एवं पुलिस अधीक्षक, बगहा श्री राजेश कुमार ने कहा कि ‘संडे ऑन साइकिल’ जैसी पहल लोगों को अपने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करती है। साइकिल चलाना सरल, सहज और प्रभावी व्यायाम होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी सहायक है। इस प्रकार की सामूहिक साइकिल रैली के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं को नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने का सकारात्मक संदेश मिलता है।
‎‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान का उद्देश्य लोगों को दैनिक जीवन में शारीरिक गतिविधियों को शामिल करने, साइकिल चलाने की आदत को बढ़ावा देने तथा स्वस्थ, फिट एवं जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा। रैली के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को स्वास्थ्य, फिटनेस एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
‎‎इस दौरान बगहा शहर में रैली को देखकर स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता एवं समर्थन प्रदर्शित किया। SSB एवं बगहा पुलिस की इस संयुक्त पहल के माध्यम से आमजन के बीच फिटनेस, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश पहुंचाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!