अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
हरपुर गढ़वा पंचायत के भावी मुखिया प्रत्याशी साजिद आलम ने भोगाड़ी वार्ड नंबर 21 स्थित ईदगाह के समीप स्थित कब्रिस्तान की साफ सफाई और दवा का छिड़काव अपने निजी खर्चे से कराकर सेवा भावना की मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की विशेष मांग पर उन्होंने कब्रिस्तान की साफ सफाई और दवा छिड़काव का काम कराया है। ग्रामीणों की मांग थी कि मिट्टी देने के समय काफी परेशानी उठानी पड़ती थी तथा कब्रिस्तान में खरपतवार और घास व्यापक मात्रा में उग आए थे जिनकी साफ सफाई अत्यंत जरूरी थी। उन्होंने बताया कि हम सभी को साफ सफाई के प्रति जागरूक रहना चाहिए। अपने घरों आसपास पड़ोस सार्वजनिक स्थलों तथा धार्मिक स्थलों की साफ सफाई पर नियमित रूप से ध्यान देते रहना चाहिए।

फैयाज अहमद इश्तियाक अहमद शेख इस्तखार शमशाद आलम शमीम आलम इरशाद आलम भुटी महतो शेख बिजली उमेश महतो आदि ने इस कार्य की सराहना करते हुए बताया कि भावी मुखिया प्रत्याशी साजिद आलम उनके पिता इम्तियाज अहमद तथा माता शहनाज बेगम द्वारा पूर्व से ही गरीबों लाचारों और असहायों की सेवा की जाती रही है। शादी विवाह और संकट के समय मदद करना इनकी इंसानियत है। टूटी सड़क की मरम्मत कराना और गड्ढों में मिट्टी भरवाना उनकी सच्ची सेवा भावना को दर्शाता है।






