Saturday, August 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास मझौलिया पंचायत ने सुमित कुमार को बनाया स्वच्छता पर्यवेक्षक, मुखिया सत्य प्रकाश...

मझौलिया पंचायत ने सुमित कुमार को बनाया स्वच्छता पर्यवेक्षक, मुखिया सत्य प्रकाश ने किया सम्मानित

0
1

अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर मझौलिया पंचायत में आयोजित विशेष ग्रामसभा में स्वच्छता और नशामुक्ति अभियान को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बिहार सरकार के ज्ञापांक 152 (गो), पंचायती राज विभाग, दिनांक 14 अगस्त 2026 के आलोक में आयोजित आमसभा में मझौलिया पंचायत के वार्ड नंबर-2 निवासी शर्मा राम के पुत्र राजा बाबू उर्फ सुमित कुमार का चयन स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर किया गया। विशेष ग्रामसभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया सत्य प्रकाश ने की। चयन के बाद मुखिया ने राजा बाबू उर्फ सुमित कुमार को सम्मानित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने, लोगों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने तथा नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया।

अपने संबोधन में राजा बाबू उर्फ सुमित कुमार ने कहा कि स्वच्छता पर्यवेक्षक के रूप में मिली जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे। पंचायत के प्रत्येक वार्ड में स्वच्छता को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पंचायत और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए युवाओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की सहभागिता बेहद जरूरी है।ग्रामसभा में मौजूद लोगों ने भी नवनियुक्त स्वच्छता पर्यवेक्षक का उत्साहवर्धन किया और पंचायत को स्वच्छ एवं नशामुक्त बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। समारोह में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह भी देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!