Saturday, August 15, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भूमिहीनों को मिला जमीन का पर्चा।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर भूमिहीनों को मिला जमीन का पर्चा।

0
9


प्रखंड सभागार में 86 भूमिहीनों को दिया गया 5 डिसमिल जमीन का स्वामित्व प्रमाण पत्र।


अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।


बिहार सरकार के निर्देशानुसार स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रखंड सभागार में आयोजित एक समारोह में अंचलाधिकारी डोली कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजीव रंजन कुमार वीस शु्त्री अध्यक्ष रामेश्वर राम उपाध्यक्ष अशोक पटेल सांसद प्रतिनिधि रूपेश कुमार सिंह विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश कुमार मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश आदि के द्वारा 86 भूमिहीनों के बीच पांच डिसमिल जमीन का भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

लाभार्थियों में किरण देवी निक्कू देवी मनोरमा देवी रीता देवी लालू पासवान चंपा देवी फूलमती देवी सुनैना देवी पशुपति देवी शहनाज खातून ललिता देवी फातिमा खातून कुरेशा खातून चंदा खातून अलीमा खातून नूरजहां खातून पूजा देवी आदि शामिल है। जमीन का भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र पाकर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
सभी लाभार्थियों ने बिहार सरकार के प्रति आभार प्रकट किया ।


अंचलाधिकारी डोली कुमारी ने बताया कि पश्चिम चंपारण जिले के सभी प्रखंडों में मझौलिया प्रखंड में सबसे ज्यादा 86 भूमिहीनों को जमीन का पर्चा दिया गया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी समाजसेवी सह लाल सरैया पैक्स अध्यक्ष मंटू कुशवाहा सांसद प्रतिनिधि रूपेश कुमार सिंह विधायक प्रतिनिधि जयप्रकाश कुमार 20 सूत्री अध्यक्ष रामेश्वर राम उपाध्यक्ष अशोक पटेल मझौलिया मुखिया सत्य प्रकाश भाजपा नेता भिखारी सिंह कमल मुखिया आदि को शाल ओढ़ाकर अचल प्रशासन द्वारा सम्मानित भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!