Saturday, August 8, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास तमकुहीराज हत्याकांड का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस संरक्षण...

तमकुहीराज हत्याकांड का खुलासा: 4 आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में

0
1

उत्तर प्रदेश कुशीनगर के तमकुही राज से अमित शर्मा की रिपोर्ट

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र के ग्राम चखनी खास में 1 अगस्त 2026 को हुई आदर्श चौहान उर्फ बुलेट की हत्या का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। मामले में शामिल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक आदर्श चौहान (पुत्र चन्देश्वर चौहान) की हत्या पेट में चाकू मारकर की गई थी। घटना के बाद मृतक के पिता द्वारा पांच नामजद एवं चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर दी गई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया, लेकिन पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि नामजद लोग इस घटना में शामिल नहीं थे। इसके बाद सर्विलांस, साइबर सेल, एसओजी और स्थानीय पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से गहन जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और लेन-देन की टाइमलाइन के आधार पर वास्तविक आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए 7 अगस्त 2026 को चार आरोपियों—अंगद पासवान, सतीश कुशवाहा, चंदन कुशवाहा और प्रीतम कुशवाहा—को गिरफ्तार कर लिया। एक बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने आपसी रंजिश के चलते आदर्श चौहान की हत्या की। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से 15-20 दिन पहले मृतक और आरोपियों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी, उसी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में मु0अ0सं0 186/2026 धारा 103(2)/190/191(2)/191(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू (आलाकत्ल) तथा दो मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर, नंबर UP57CA3926 एवं UP57CE4940) बरामद की हैं। इस पूरे अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक गिरीजेश उपाध्याय के निर्देशन में किया गया, जिसमें स्वाट टीम, साइबर सेल, सर्विलांस टीम एवं थाना पुलिस की संयुक्त भूमिका रही। मामले के सफल अनावरण पर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने टीम को 25,000 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!