Wednesday, September 23, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास वायरल रील में एयर गन दिखाकर दहशत फैलाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

वायरल रील में एयर गन दिखाकर दहशत फैलाने का आरोप, युवक गिरफ्तार

0
8

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार


चौतरवा, पश्चिम चम्पारण। सोशल मीडिया पर हथियारनुमा वस्तु हाथ में लेकर रील बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद चौतरवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। वायरल वीडियो में युवक हाथ में देशी कट्टा जैसा दिखाई देने वाला हथियार लेकर घूमते हुए रील बना रहा था। वीडियो में आपत्तिजनक गीत भी बज रहा था। पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो की जानकारी मिलने के बाद उसका सत्यापन एवं आवश्यक जांच की गई। जांच में वीडियो में दिखाई दे रहे युवक की पहचान बालाधन कुमार, पिता हिरामन यादव, निवासी लक्ष्मीपुर पतिलार, थाना चौतरवा, जिला पश्चिम चम्पारण के रूप में हुई। मामले में चौतरवा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बालाधन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लगभग एक बित्ता एक अंगुल लंबाई का एयर गन बरामद किया है।


पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एयर गन का प्रदर्शन कर लोगों में भय एवं दहशत उत्पन्न करने के मामले में चौतरवा थाना कांड संख्या 362/26, दिनांक 23 सितंबर 2026 के तहत धारा 351(2)/351(3) बीएनएस एवं 25(9) आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में SHO पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, SI महेश कुमार, SI विजय शंकर उपाध्याय सहित चौतरवा थाना के सशस्त्र बल शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!