Saturday, July 4, 2026
No menu items!
Google search engine
Home आस पास सांप के काटने से जूझ रहे ग्रामीण के लिए जीवनरक्षक बने एसएसबी...

सांप के काटने से जूझ रहे ग्रामीण के लिए जीवनरक्षक बने एसएसबी जवान

0
6

विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिम चंपारण, बिहार

बेतिया। 65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों ने एक बार फिर मानवता और सेवा भाव का परिचय देते हुए सीमावर्ती क्षेत्र के एक ग्रामीण की जान बचाकर अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 04 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 1 बजे 65वीं वाहिनी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरानी निवासी 50 वर्षीय राजकुमार को रात में सोते समय सांप ने काट लिया। घटना की सूचना मिलते ही 65वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री नंदन सिंह मेहरा के नेतृत्व एवं कुशल मार्गदर्शन में एसएसबी के जवान तत्काल सक्रिय हो उठे।

जवानों ने बिना समय गंवाए घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया और तत्परता दिखाते हुए पीड़ित को अपनी एम्बुलेंस से तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हरनाटांड़ पहुंचाया। वहां चिकित्सकों द्वारा तुरंत उपचार शुरू किया गया, जिससे समय रहते मरीज की जान बचाने में सफलता मिली। वर्तमान में राजकुमार का इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है और उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है। इस सराहनीय कार्य के लिए ग्रामीणों एवं परिजनों ने सशस्त्र सीमा बल के जवानों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनकी तत्परता की जमकर प्रशंसा की।

उल्लेखनीय है कि 65वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल सीमावर्ती क्षेत्रों में केवल सुरक्षा दायित्व ही नहीं निभा रही है, बल्कि आपात स्थितियों में स्थानीय लोगों की सहायता और जीवन रक्षा के लिए भी सदैव तत्पर रहती है। यह घटना बल के आदर्श वाक्य “सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व” को एक बार फिर साकार करती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!