20 अगस्त को विधानसभा का होगा घेराव – भाकपा (माले) रेड फ्लैग
सरकारी जमीन पर वर्षों से भूमिहीन और गरीबों द्वारा बनाये गये आशियना को उसी जगहो पर उन्हें मालिकाना हक दो!
वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन की राशि प्रतिमाह पांच हजार करने की गारंटी करो!
नरकटियागंज, सुगौली, रक्सौल, मोतिहारी से पटना जाने के लिए अतिरिक्त 10 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शीघ्र करो!
अनिल कुमार शर्मा मझौलिया पश्चिम चंपारण।
भाकपा (माले) रेड फ्लैग के नौतन अंचल कमिटी के बैनर तले जिला समाहर्ता के समक्ष सात सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ो कार्यकर्त्ताओं द्वारा अवधेश राम की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना दिया गया। धरना को संबोधित करते हुये भाकपा (माले) रेड फ्लैग के राज्य सचिव कॉमरेड रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने कहा की केन्द्र की नरेन्द्र मोदी, अमित शाह की सरकार विगत 12 वर्षों में देश को लूट-खसोट का अड्डा बना दिये हैं। मोदी ने अच्छे दिन लाने के नाम पर पूरे देश के गरीबों को ठगा है। अब तो भगवान को भी बख्शा नहीं जा रहा है।आगे उन्होने कहा की मोदी, शाह सभी सरकारी तंत्रों के बलबुते मनुवादी सोच के तहत संविधान को अपने बुट तले रौंधते हुयें लोकतंत्र का गला घोटने का काम किया गया है। राज्य सचिव रवीन्द्र कुमार ‘रवि’ ने जोर देकर कहा सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की डबल इंजन की सरकार द्वारा बिहार में बुल्डोजर के धौंस पर दशकों से बसे हुये गरीबों की झुग्गी झोपड़ी को जमीदोज कर बड़े-बड़े कॉर्पोरेट घराने को लीज पर देने का काम हो रहा है। आगे उन्होने कहा की प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को सोना नहीं खरीदने, तेल का बचत करने,विदेश नहीं जाने वगैरह-वगैरह तमाम उपदेशों का पाठ पढ़ा रहे हैं। जबकि वे जनता के सभी टैक्स के पैसों का खुलेयाम लुटाने में कोई कसर तक नहीं छोड रहें। आगे कहा की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार से वृद्धा, विधवा, विकलांग पेंशन की राशि को प्रतिमाह पांच हजार रुपये करने की मांग की। धरना को संबोधित करते हुये अंचल सचिव प्रमिला देवी ने कहा की बहुत पहले ही अंचलाधिकारी महोदय जिला पदाधिकारी महोदय को भूमिहीन गरीबों की नौतन अंचल क्षेत्र के 279 भूमिहीनों की सूची सौपी गई थी। जिस पर पांच डिसमिल जमीन भूमिहीनों को शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग किये गये गये थें। परन्तु अभी तक किसी प्रकार की कवायद शुरु नहीं होने से काफी दुख व्यक्त किया गया।धरना को रामदेव राम, रामावती देवी, शीला देवी, रेयाज मियां आदि नेताओं ने भी संबोधित किया। बाद में नाजरा खातून, प्रियंका देवी, रुब्बी खातून, रुना देवी, बबिता देवी, रुक्साना खातून,धर्मेन्द्र कुमार द्वारा सात सूत्री मांगों का एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम से अंचलाधिकारी को सौपा गया।






